कोर्ट में तारीख पर आया था, 50 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

दीपावली से पहले कोटद्वार पुलिस ने नशा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। कोतवाली पुलिस ने 172.8 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी एक मुकदमे की तारीख पर बरेली से कोटद्वार कोर्ट आया था और कोर्ट में पेशी के बाद पौड़ी में स्मैक बेचने जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

एएसपी चंद्रमोहन सिंह और सीओ निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को बीईएल रोड पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 172.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित निवासी सहमतगंज, थाना बारादरी, बरेली (उत्तर प्रदेश) बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दीपावली के मौके पर स्मैक की पुड़िया स्कूल-कॉलेज के छात्रों और कामगारों को बेचकर अधिक मुनाफा कमाने की फिराक में था। कोर्ट की तारीख पर कोटद्वार आया था और इसके बाद पौड़ी जाने की योजना बना रखी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार

पुलिस के अनुसार जब्त की गई स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

कोटद्वार कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि दीपावली एवं अन्य त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119