एक जमीन दो बार बेची, महिला समेत तीन पर केस दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुड़की। तीन लोगों ने डेढ़ लाख रुपये में अपनी जमीन का महाराजपुर कलां के किसान के नाम बैनामा कर दिया। दाखिल खारिज के दौरान पता चला कि यह जमीन वे पहले किसी और को बेच चुके हैं। पीड़ित ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

लक्सर के महाराजपुर कलां निवासी अजय कुमार का गांव के अरविंद के साथ अच्छी जान पहचान थी। अरविंद ने उसे बताया कि उसने नंदपुर, रायसी निवासी अपने मित्र राहुल से कुछ रकम उधार ली थी। रकम की गारंटी के तौर पर अरविंद ने अपनी खेती की कुछ जमीन राहुल की पत्नी सर्वेश देवी के नाम की है। अब वह जमीन बेचकर राहुल का कर्ज उतारना चाहता है। उसने वह जमीन अजय को दिखाने के साथ ही राहुल और उसकी पत्नी से बात भी कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

उन्होंने भी इसकी पुष्टि की। इसके बाद उनके बीच डेढ़ लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हो गया। मई 2024 में उसने तीनों को पूरी रकम दे दी और सर्वेश से जमीन का अपने नाम बैनामा करा लिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119