युवक महिला और दो बेटियों को लेकर फरार, तीन महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपने दोस्त की पत्नी और दो मासूम बेटियों को लेकर फरार हो गया। पीड़ित राजमिस्त्री तीन महीने से पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा था, लेकिन अब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति हरिपुर नायक क्षेत्र में अपनी 25 वर्षीय पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। उसके साथ काम करने वाला प्रेम नाम का युवक, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, अक्सर उसके घर आता-जाता था। 5 जुलाई को पीड़ित की पत्नी दोनों बेटियों के साथ अचानक घर से लापता हो गई। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो पीड़ित ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बाद में उसे पता चला कि प्रेम भी उसी दिन से गायब है। इसके बाद उसने आशंका जताई कि प्रेम ही उसकी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शुरुआत में कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119