मदरसे में शिक्षिका से छेड़छाड़, मौलवी समेत सात पर मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक मदरसे में तीन महिला शिक्षिकाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित शिक्षिकाओं की तहरीर पर पुलिस ने मौलवी सहित सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

जानकारी के अनुसार, मदरसे में कार्यरत एक शिक्षिका ने आरोप लगाया कि 12 अक्टूबर को पढ़ाई के दौरान मौलवी ने उसे अपने कमरे में बुलाया और जबरन छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मौलवी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर जब दो अन्य महिला शिक्षिकाएं मौके पर पहुंचीं, तो मौलवी ने अपने सात साथियों—रिहान, मोहम्मद शाद, अफान, सुहैल, आरिस और समीर—को बुलाकर तीनों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

पीड़िताओं का कहना है कि मौलवी पहले से उन पर गलत नजर रखता था, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले भी मदरसा प्रबंधन से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मौलवी व उसके सात साथियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119