दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत, महिला और बालक गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजपुर रोड स्थित बन्नाखेड़ा इलाके में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसका बालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी शरीफ (40 वर्ष) पुत्र जलील अपनी पत्नी जन्नत और 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद के साथ बाइक पर सवार होकर टांडा बादली (जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश) से रामनगर लौट रहे थे। इसी दौरान बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी सूरज की बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही शरीफ और सूरज की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड बनेगा मेडिकल एजुकेशन हब -पांच साल में शुरू हुए तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज

दुर्घटना में शरीफ की पत्नी जन्नत और पुत्र मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश

घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि मंगलवार को सरकारी अस्पताल में मृतक शरीफ का पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि मृतक अपनी पत्नी और बेटे के साथ ससुराल गया हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गैरसैंण में 27 अक्टूबर से होगा विधानसभा का सत्र, धामी सरकार का अंतिम सत्र होने की संभावना

शरीफ टेंपो चालक था और पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके चार बच्चे — दो पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119