सल्ट में भगवती मंदिर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन-
भिकियासैंण। विधान सभा सल्ट के तल्ला सल्ट के तल्ली अजोली में भगवती मंदिर की मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया , क्षेत्रीय विधायक सल्ट महेश जीना ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जनता से मिलकर समस्याओं को सुना, और जल्द निवारण का आश्वाशन दिया, और बताया की वह आध्यात्म एवं पर्यटन के क्षेत्र में सल्ट विधानसभा के सभी स्थलों का सुधार करने के लिए वे सदैव दृढ़ संकल्पित हैं।
मंदिर सौंदर्यकरण के लिए विधायक महेश जीना ने विधायक निधि से धनराशि की घोषणा भी की, उन्होंने बताया की 2 दिन पूर्व ही बिरोंखाल ब्लॉक के कालिंका मंदिर के लिए भी उनके भाई स्व सुरेंद्र जीना के प्रयास से 82 लाख रुपये का कार्य शुरू हो गया है।इस मौके पर क्षेत्रीय जनता और क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, और सभी लोगों ने विधायक महेश जीना का जोरदार ढोल नगाडो़ से
स्वागत किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर