आपसी रंजिश के चलते खुखरी से काटकर गिराया हाथ- हमलावर गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर रियांसी गांव में आपसी रंजिश के चलते हुए विवाद में युवक ने खुखरी से वार कर गांव के ही युवक का हाथ काट कर अलग कर दिया यही नहीं हमलावर ने ग्रामीण के सर पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है इस वारदात के बाद जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल है तो वही घायल युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में गोली चलाने के मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

पुरानी रंजिश को लेकर रियांसी गांव के नवीन सिंह खड़ायत ने अपने ही गांव के ललित सिंह खड़ायत पर हमला कर दिया।बताया जा रहा है। कि खुकरी के प्रहार से नवीन खड़ायत ने ललित का हाथ काट कर शरीर से अलग कर दिया। यही नहीं उसके बाद खुकुरी से सर पर ही प्रहार कर दिया इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वड्डा चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हमलावर को गिरफ्तार किया साथ ही घायल को तत्काल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है जबकि हमलावर को गिरफ्तार किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119