बुजुर्ग महिला के साथ हुए चेन स्नेचिंग मामले का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्दूचौड़(नैनीताल) बीते दिनों हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत हल्दूचौड़ सिंघल में बाईक में सवार दो युवकों द्वारा एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन युवकों चोरी की गई चैनों के बेचने जाते मय चोरी की बाईक के साथ ही दबोचा गया जिन्हे निम्न धाराओं में जेल भेज दिया है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने टीम बना कर मामले की तफ्तीश शुरू करते हुए छानबीन की जिसमे पुलिस को सफलता मिल गई। तीन बदमाशो को लालकुआँ से ही पकड़ लिया तीनो बदमाशो को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की जिसमे बदमाशो के पास घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी चोरी की निकली ।जिसकी नम्बर प्लेट बदल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था घटना में इस्तेमाल बाईक सहित लूटी हुई चेन भी पुलिस ने बरामद कर ली है ।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि हल्दूचौड़ मे चेन स्नेचींग की वारदात को अंजाम दिया गया था घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम का गठन करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया था । जिसमे दो आरोपी बाईक मे सवार थे जबकि उनका एक साथी रेंकी मे लगा था जिनमे 24 वर्षीय गुड्डू पासवान पुत्र मोहन पासवान निवासी 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं नैनीताल, 19 वर्षीय विष्णु प्रसाद पासवान उर्फ राकेश पुत्र बंधु पासवान निवासी आनंदपुर थाना किच्छा उधम सिंह नगर, 23 वर्षीय अनूप कुमार पुत्र नारायण कुमार निवासी आनंदपुर थाना किच्छा उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही चोरी की बाईक सहित लूटी हुई चेन बरामद कर ली है। तीनो बदमाशो के विरुद्ध लूट की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर न्यायालय मे पेश किया जा रहा है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहतास सिंह, हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अजेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर जोशी, सिपाही तरुण मेहता, रमेश नाथ गोस्वामी मौजूद थे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर