टनकपुर में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त चेकिंग में एक महिला तस्कर को पकड़ा

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। एसपी चंपावत लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। बनबसा थाना क्षेत्र में उसने नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर 805/8A शारदा नदी के तटबंध के पास पुलिस व एसएसबी की संयुक्त चेकिंग में एक महिला तस्कर को पकड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

उक्त महिला माया देवी लुहार पत्नी शिबू लुहार, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 05, भीम दत्त नगर पालिका, जिला कंचनपुर, नेपाल के पास से उसने 14.50 ग्राम स्मैक बरामद की और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

पुलिस पूछताछ में उक्त महिला द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा यह स्मैक पीलीभीत उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों में खरीदकर नेपाल राष्ट्र में ऊंचे दामों में बेचने हेतु ले जा रही थी। शारदा घाट बनबसा में पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए वह नदी के किनारे से नेपाल राष्ट्र को जा रही थी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार ,रमेश चंद्र तिवारी, कांस्टेबल जीवन चन्द्र पाण्डेय , यतेन्द्र रावत आदि थे। एसएसबीटीम –राजवीर मीणा  शिवकुमार पासवान ममता देवी जीडी मंजू

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119