नाबालिग के बाइक दौड़ाने पर अभिभावक का 25 हजार का चालान
-धौलछीना पुलिस टीम ने बाड़ेछीना तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया
अल्मोड़ा। धौलछीना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नाबालिग को बाइक चलाते पकड़ा, जिसके बाद नाबालिग के अभिभावक 25 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही के साथ बाइक सीज़ किया। रविवार को थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा बाड़ेछीना तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान मोटर साईकिल संख्या- यूपी 21एएस 6384 अपाचे को रुकने का इशारा किया गया तो चालक द्वारा वाहन को नही रोका गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन को काचुला रोड पर रोका गया, शक होने पर वाहन चालक से उसकी उम्र के बारे में प्रमाण लिया गया तो चालक की उम्र 16 वर्ष 03 माह ज्ञात हुई। वाहन चालक के नाबालिग होने पर उक्त मोटरसाइकिल को सीज किया गया व चालक के अभिभावक का धारा 199ए मोटरवाहन अधिनियम के अंतर्गत 25 हजार रूपये का कोर्ट चालान किया गया। अभिभावक को थाने बुलाकर नाबालिग को उनके सुपुर्द करते हुए काउंसलिंग कर भविष्य में अपने नाबालिग बच्चे को वाहन न देने की उचित हिदायत दी गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


पदमपुर देवीलिया में जैविक खेती को बढ़ावा -PKVY योजना के तहत 21 किसानों को मिले कृषि उपकरण
UK-कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान -वीकेंड पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित
धौलीनाग मेले में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -खोया सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंपा
UKNews-सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज -राह-वीरों को 25 हजार का पुरस्कार