अल्मोड़ा में चरस व दन्या में शराब और सल्ट में गांजे की भारी बरामदगी – 4 तस्कर दबोचे, दो कार व एक बाइक सीज

खबर शेयर करें 👉

-कोतवाली अल्मोड़ा में बाइक सवार दो अभियुक्तों से 2.868 kg चरस बरामद
-थाना सल्ट से फोर्ड फिगो कार चालक से 37.450 kg गांजा बरामद
-थाना दन्या से कार वैगनआर चालक से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

अल्मोड़ा। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है, जिस क्रम में लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारियां की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में दिनांक 19.05.2025 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा रुटीन चेंकिग के दौरान शैल बैंड से लगभग 2 किमी आगे बागेश्वर रोड पर एक बाइक संख्या- UK06-U-8398 को रोका गया, जिनकी नम्बर प्लेट दोषपूर्ण थी चालानी कार्यवाही करते समय दोनो सकपका रहे थे, बैग में रखे सामान के बारे में पूछा गया तो घबराने लगे। शक होने पर दोनों के बैगों को चेक किया तो चालक प्रवेश और साथी दीपक के कब्जे से क्रमशः 1.361 kg व 1.507 kg कुल 2.868 kg अवैध चरस बरामद हुई। तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO- 44/25 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी और वाहन को सीज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट ने दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग यह चरस कपकोट बागेश्वर से ला रहे थे जिसे बरेली ले जा कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ऊचें दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
अभियुक्तों का नाम व पता-
1-प्रवेश सिंह चौहान उम्र 27 वर्ष पुत्र रामचन्द्र सिंह निवासी ग्राम नगला पोस्ट भमोरा थाना भमोरा जिला बरेली उत्तर-प्रदेश हाल निवासी आनन्द विहार फुलसूंगा रुद्रपुर
2-दीपक सिंह चौहान उम्र 25 वर्ष पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम साकरपुर नगला पोस्ट व थाना भमौरा जिला बरेली उत्तर-प्रदेश
बरामदगी- 2.868 किलोग्राम अवैध चरस
कीमत- 5,73,600/- रुपये
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-
1-उ0नि0 देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रभारी चौकी एनटीडी कोतवाली अल्मोड़ा
2-अपर उ0नि0 श्री जयपाल सिंह
3- कानि0 श्री हरीश प्रसाद
4-कानि0 श्री विमल टम्टा
2-थाना सल्ट-
थानाध्यक्ष सल्ट श्री प्रमोद पाठक व प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा श्री भुवन जोशी के नेतृत्व में थाना सल्ट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 20.05.2025 की प्रातः चेकिंग के दौरान कठपतिया तिराहे के पास एक फोर्ड फिगो कार संख्या- UK04-U-8020 को रोक कर चेक किया गया तो चालक आशीष मिश्रा के कब्जे से तीन बैगों में कुल 37.450 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में FIR NO- 11/25 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी और वाहन को सीज किया गया। गांजा बेचने व तस्करी में संलिप्तों के बारे में जानकारी की जा रही है,जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
आशीष मिश्रा उम्र- 33 वर्ष पुत्र विश्वनाथ मिश्रा निवासी सरवर खेड़ा, कुण्डा जनपद उधमसिंह नगर

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बीमारी से परेशान सीबीसीआईडी के दरोगा ने फांसी के फंदे से दी जान

बरामदगी- 37.450 किलोग्राम
कीमत- 9,36,250/-
पुलिस टीम-
1-अपर उ0नि0 श्री लखविन्दर सिंह, थाना सल्ट
2-हेड कानि0 श्री संजू कुमार, थाना सल्ट
3-कानि0 श्री विपिन पांथरी, थाना सल्ट
4-कानि0 श्री परवेज आली, एसओजी अल्मोड़ा

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार

3-थाना दन्या-
थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.05.2025 को बीती रात थाना गेट के सामने चैकिंग के दौरान कार वैगनआर संख्या- HR51-S-6912 से 25 पेटियों में 1200 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त/चालक विजय सिंह बानी को धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर FIR NO- 11/2025 अभियोग पंजीकृत किया गया है। वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त अवैध शराब को पनार की ओर ले जा रहा था।
अभियुक्त का नाम व पता-
विजय सिंह बानी उम्र 31 वर्ष पुत्र शेर सिंह बानी निवासी ग्राम कोट पोस्ट चरचालीखान थाना धौलछीना अल्मोड़ा
बरामदगी- 25 पेटी मैकडॉवेल व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
कीमत- 2,34000/- रुपये
थाना दन्या पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह, थाना दन्या
2-अपर उ0नि0 श्रीमती बीना कौर
3-हेड कानि0 श्री मनोज कोहली
4-कानि0 श्री प्रमोद कुमार
5- कानि0 श्री जगत सिंह
6- कानि0 श्रीनाथ

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119