राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में आयोजित हुआ नशा उन्मूलन, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान
हल्द्वानी। थाना चोरगालिया के सहयोग से रा बा इ का चोरगालिया में सामाजिक जागरूकता से सम्बन्धित उपयोगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने तम्बाकू निषेध पर एक प्रभावी नुक्क्ड़ नाटक का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाज शास्त्र प्रवक्ता ममता सुयाल ने 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस मनाये जाने की जानकारी देते हुए तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

चौकी इंचार्ज कुंवरपुर महेन्द्र राज सिंह ने नशे की प्रवृति से दूर रहने की अपील की. ए आई , साइबर क्राइम , सडक सुरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए समाज को पुलिस की पूर्ण सहायता करने को कहा।
*प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने अपनी स्वरचित कविता *नशा करोगे होगा नाश* गाकर छात्राओं को प्रभावित करते हुए नशे के दुष्प्रभाव को समझाते हुए नशे की दुष्प्रवृति से दूर रहने को कहा. विद्यालय की छात्राओं सानिया , नीतू बहुगुणा, ज्योति रूवाली , निशा राजपूत ने उक्त विषयो पर कविता , भाषण और कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये . इस अवसर पर महिला कांस्टेबल सुमन राणा , सुखविंदर कौर तथा विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग