विभिन्न मांगों को लेकर एलबीएस डिग्री कॉलेज की छत पर चढे छात्र नेता
लालकुआं
रिपोर्ट:-मुजाहिर खान
छात्र हितों से संबंधित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र नेता लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान चुनाव लड़ रहे छात्र नेताओं ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन अपनी मनमानी पर उतारू है और कई बार ज्ञापन देने के बावजूद भी अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। छात्र नेता एवं छात्रसंघ प्रत्याशी राजेश सिंह धामी और सचिन फुलारा ने बताया कि यहां लाइब्रेरी में पुस्तकों का अभाव है तो वही नए एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को मनचाहे विषय नहीं मिल पा रहे हैं इसके अलावा स्पोर्ट्स टीचरों की कमी की वजह से क्षेत्र की प्रतिमाएं लगातार विफल हो रही है और तो और एनसीसी की मांग विगत चार पांच वर्षों से लगातार की जा रही है बावजूद इसके महाविद्यालय प्रबंधन कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है यदि उनके मांगों पर महाविद्यालय प्रबंधन तत्काल अमल नहीं करता है तो छात्र नेता छात्र हितों की खातिर किसी भी हद तक जाने को तैयार रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत
हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर आतिफ का शव -वीडियो कॉल से सामने आया मामला