बलमरा नदी में तैरती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

भिकियासैंण/स्याल्दे। तहसील स्याल्दे के अन्तर्गत वल्मरा नदी में उतराती एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का नाम धर्मेन्द्र जीना पुत्र प्रताप सिह जीना उम्र 25 तल्ली महरोली निवासी है। बताया गया कि विगत दिवस वह अपनी बहन तामादौन के यहां आया हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट

बुधवार को वह किसी कार्य से वल्मरा बाजार गया था, उसके देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजवीन की, लेकिन उसकी लाश नदी में तैरते हुए स्थानीय लोगों ने देखी। सूचना पर पुलिस ने नदी से लाश को निकालकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम में जीवन सामंत, अमित यादव, नीरज बिष्ट, सुरेन्द्र, आनन्द मेहरा आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119