बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या में पुलिस को करीबी पर शक, जांच तेज

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत अब हत्या में बदल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि महिला की मौत गला घोंटे जाने से हुई है। मामले में पहले ही पुलिस हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर चुकी है।

घटना 14 नवंबर की रात की है, जब लमगड़ा विकासखंड के ग्राम सागड़ साहू सिजवाली की निवासी गंगा देवी से लूटपाट के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को यह शक है कि इस वारदात को किसी नजदीकी या परिचित व्यक्ति ने अंजाम दिया है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई ठोस सबूत पुलिस को नहीं मिल पाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

पुलिस कॉल डिटेल्स, तकनीकी सर्विलांस, मौके से मिले सुरागों और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। लेकिन कई संदिग्धों से पूछताछ के बावजूद अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

मामला महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुका है, लेकिन ठोस साक्ष्य के अभाव में पुलिस कानूनी कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंगा देवी की मौत का कारण गला घोंटना पुष्टि हुई है। पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

स्थानीय क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश व्याप्त है, वहीं ग्रामीण लगातार शीघ्र न्याय की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119