मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला दर्दनाक मौत
दिनेशपुर। साइकिल से घर जा रहे मजदूर को पीछे से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा करके ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार जगदीशपुर निवासी मजदूर भवतोष अधिकारी (33) पुत्र विवेकानंद अधिकारी रविवार की दोपहर तीन बजे के करीब अपनी साइकिल पर सवार होकर अर्जुनपुर से पंचाननपुर मार्ग होते हुए अपने घर जा रहा था। चितरंजनपुर तिराहे के पास पीछे से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या UK 06 ए जेड 1436 ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर भवतोष बुरी तरह से कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने बाइक से पीछा करके ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। इस बीच मौका पाकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके भी पर पहुंच गए। पुलिस ने बाद में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम