पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक युवक ने गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मूलरूप से छपरा बिहार निवासी 20 वर्षीय सूरज पुत्र हरीलाल राम यहां प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम रामजीवनपुर में अपने ताऊ राजदेव के यहां आकर मजदूरी का काम करता था। कल दोपहर सूरज ने अपने ताऊ के घर पर काम किया। लेकिन दोपहर के बाद वह अचानक गायब हो गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी लाश नेपा के जंगल में एक पेड़ से लटकी मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

मृतक का बड़ा भाई मंतोष भी यहीं अपने ताऊ के पास कई वर्षो से रहता है। सूरत रक्षा बंधन से ही यहां आया थां आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। मृतक सूरज तीन भाई व एक बहन हैं। वह तीसरे नम्बर का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119