सीएम धामी का महिला कर्मचारियों को तोहफा, करवाचौथ पर अवकाश

खबर शेयर करें

देहरादून। सीएम पुष्कर सिह धामी सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। सरकार ने करवाचौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों को अवकाश देने का अदेश जारी कर दिया है। छह साल बाद सरकार की ओर से करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों का अवकाश दिया गया है। इससे पहले 2016 में महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा की गई थी। महिला कर्मचारियों के लिए सरकार ने करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश किया गया।

मंगलवार को सरकार ने करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले उत्तराखंड में 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके बाद के वर्षों में अवकाश घोषित नहीं किया गया। अवकाश घोषित किए जाने पर सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। करवाचौथ की छुट्टी की घोषणा होने के बाद महिला कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।  

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुष्कर्म के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 16 दिन बाद शाहजहांपुर यूपी से पकड़ा
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119