होटल व होम स्टे पर कार्रवाई, कई होटलों को नोटिस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कैंची धाम क्षेत्र में बुधवार को एसडीएम मोनिका ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन विभाग, जिला पंचायत और खाद्य सुरक्षा विभाग को क्षेत्र के होटल व होम स्टे का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा

बैठक के बाद संयुक्त टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक होटल में गंदगी मिलने पर जिला पंचायत ने पांच हजार रुपये का चालान किया। वहीं पर्यटन विभाग ने मानकों के उल्लंघन पर चार होटलों के 10-10 हजार रुपये के चालान काटते हुए नोटिस जारी किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये

एसडीएम मोनिका ने बताया कि यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली के नियमों का पालन न करने पर छह और होटलों को नोटिस दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार नेहा टम्टा भी मौजूद रहीं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119