नाबालिग को अगवाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें से दो आरोपी नामजद हैं।


उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि जनपद बरेली के फरीदपुर के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को गुरुवार रात एक महिला ने फोन किया और उसकी बात एक युवक से करवाई। लड़की फोन पर बात करते हुए अपने घर से बाहर निकल आई और युवक से मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किच्छा के लालपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव


शिकायत के अनुसार, युवक गांव का ही रहने वाला था इसलिए नाबालिग लड़की उसके साथ कुछ दूर चली गयी, जहां पहले से ही एक अन्य युवक मौजूद था।
शिकायत में बताया गया कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके हाथ-पैर बांध कर फरार हो गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुष्कर्म के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 16 दिन बाद शाहजहांपुर यूपी से पकड़ा


अधिकारी ने बताया कि लड़की को घर में न पाकर परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि लड़की बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब साढे तीन बजे एक ट्रॉली के नीचे पड़ी हुई मिली। अधिकारी ने बताया कि जब लड़की को होश आया तो उसने परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिक किशोरियों का लापता होने का सिलसिला जारी, दो सगी बहनें लापता


उन्होंने बताया कि लड़की ने दो आरोपियों के नाम बता दिये लेकिन एक व्यक्ति को नहीं पहचान सकी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने बताया कि क्षेत्र में चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119