थाईलैंड में चमकी रानीखेत की प्रज्ञा जोशी, विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 1 से 7 नवंबर तक आयोजित विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप में भारत की 23 सदस्यीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड की प्रज्ञा जोशी ने शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए कांस्य पदक जीता है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने प्रज्ञा की इस उपलब्धि को प्रदेश का गौरव बताया। जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि प्रज्ञा ने सीनियर महिला 70 किग्रा भार वर्ग में पदक जीतकर उत्तराखंड की पहली महिला जुजित्सु पदक विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच सतीश जोशी, जुजित्सु इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी, माता-पिता एवं समर्थकों को दिया।
भारत ने इस चैंपियनशिप में कुल चार पदक (दो रजत, दो कांस्य) हासिल किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

ऋषिकेश निवासी प्रज्ञा जोशी पिछले 10 वर्षों से इस खेल से जुड़ी हैं। वे एशियन बीच गेम्स-2016 (वियतनाम) में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं तथा कराटे में भी एशियन पदक जीत चुकी हैं।
पूर्व में उन्होंने उत्तराखंड पुलिस विभाग में 9 वर्ष तक कार्य किया और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक भी प्राप्त किया। वर्तमान में वे महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119