तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया एक घंटे का मौन उपवास

खबर शेयर करें 👉


रिपोर्ट:- मजाहिर खान

लालकुआं :- विद्युत विभाग से संबंधित अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर बिंदुखत्ता एवं लालकुआं वासियों ने कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व निदेशक गिरधर सिंह बम के नेतृत्व में विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय लालकुआं पहुंचकर 1 घंटे का मौन उपवास रखा और उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भी भेजा कांग्रेसी नेताओं ने 3 सूत्रीय मांगों में कहा कि लगातार अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्रवासी परेशान है तो वही लो वोल्टेज की समस्या से अभी तक निजात नहीं मिल पाई है और कई लोगों के घरों के विद्युत उपकरण भी फुंक चुके हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

इसके अलावा बिंदुखत्ता क्षेत्र में तत्कालीन एनडी तिवारी सरकार में लगाए गए 11 केवी के पोल जो अब जर्जर अवस्था में हो हैं उन्हें तत्काल ठीक किया जाए अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है इस मौके कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि इन तीन समस्याओं से निजात मिलना बहुत जरूरी है इसलिए हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता है यहां 1 घंटे के मौन उपवास पर बैठे हैं और अभी तक कोई अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचा है इसके अलावा इस समस्या का जल्द ही समाधान नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119