कोरोना ने फिर डराया, एक दिन में कोविड के 6 मरीजों की मौत, 702 नए केस आए सामने
नई दिल्ली। देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से कोरोना पांव पसारने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में एक दिन में कोविड 19 के 702 मामले सामने आए हैं। इस आंकड़े को मिलाकर देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढक़र 4,097 हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को विशेष सतर्क रहने को कहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह 8 बजे तक के जो आंकड़े जारी किये हैं उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे की अवधि में छह नये मरीजों की मौत हो गई है। इनमें दो महाराष्ट्र से वहीं कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीमार लोगों को भीड़ में जाने से बचने को कहा है।
इससे पहले 22 दिसंबर को देश में कोविड के सबसे ज्यादा 752 नए मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि 5 दिसंबर तक कोविड के रोजाना मामलों की संख्या घटकर घटने लगी थी लेकिन बढ़ती सर्दी के चलते नए वैरिएंट के संक्रमण के मामले फिर से बढ़ गए हैं।
कोविड की नई दहशत के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है उन्होंने पॉजीटिव केस की जानकारी के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग का निर्देश दिया है ताकि छ्वहृ।1 मामले की पुष्टि हो सके। दिल्ली सरकार ने कहा है कि राजधानी में कोविड टेस्ट को बढ़ा दिया गया है। बुधवार को 636 टेस्ट किए गए हैं। बुधवार को ही दिल्ली में छ्वहृ।1 के पहले मामले की पुष्टि हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न