पारिवारिक कलह से परेशान शख्स ने की पत्नी की गला काटकर हत्या, फिर उठाया खौफनाक कदम
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गुरुवार को नागल थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह को नागल थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने के संबंध में सूचना दी थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद कर जांच शुरू की।
मृतकों की शिनाख्त सोमपाल (45) और कौशल (40) के रूप में हुई। दोनों पति-पत्नी थे। पुलिस के मुताबिक महिला मकान के अंदर जमीन पर मृत पड़ी थी, जबकि पास में एक व्यक्ति छत से लटका हुआ मृत मिला। महिला और उसके पति के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।
महिला का पति पूर्व में रेप के आरोप में जेल गया था। वह जेल से छूट कर आया तो पति-पत्नी में मनमुटाव रहने लगा। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। पुुुलिस ने कहा कि शुरूआती जांच से लग रहा है कि पहले महिला की हत्या की गई और फिर पुरुष ने खुदकुशी की। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई