दिल्ली से भीमताल घूमने आए यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दिल्ली से भीमताल घूमने आए एक यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। पुलिस प्रथम दृष्टया हार्टअटैक से मौत की आशंका जता रही, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस

पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय अमित कुमार पुत्र जागन लाल निवासी मकान नंबर-38 निकट एमसीडी प्राइमरी स्कूल कांडली, पूर्वी दिल्ली तीन दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ भीमताल घूमने आया था। अमित यूट्यूबर था। इन लोगों ने कई स्थानों पर वीडियो भी बनाए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार -एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर

बीते दिन रविवार को भ्रमण के दौरान अचानक अमित की तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल ले जाया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर वहां से उसे  डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119