सुसाइड नोट लिखकर नव विवाहिता ने फांसी लगाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुड़की। नव विवाहिता ने घर से पंखे से फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली। नवविवाहित के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने नव विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें, नव विवाहिता ने आत्महत्या के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में गोली चलाने के मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

बताया कि पूजा (27)निवासी रामलीला का टीला जिला मुजफ्फरनगर का विवाह करीब चार माह पूर्व पश्चिमी अंबर तालाब निवासी गौरव से हुआ था। गौरव सीबीआई में अस्थाई कर्मचारी है। मंगलवार दोपहर के वक्त गौरव की माता और पत्नी घर पर थी। इस बीच पूजा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्रवधू की कोई हलचल नहीं होने पर सास को अनहोनी का एहसास हुआ। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचा दी। पुलिस ने घर पहुंचकर विवाहित के कमरे से शव को पंखे से नीचे उतारा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  utrarakhand-गौला बैराज में कूदकर जान देने वाले राय सिंह कोरंगा का अंतिम संस्कार -बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119