राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वादों का किया निपटारा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। रवि शंकर मिश्रा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश सचिव राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त न्यायालयों/ वाहय न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय अल्मोडा हेतु 04 बैच एव वाहय न्यायालया हेतु 02 मैच कुल 06 बैच बनायी गयी।। जनपद न्यायालय अल्मोडा में मामलों के निस्तारण हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैच के समक्ष निस्तारण हेतु माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोडा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोडा एवं उपभोक्ता प्रतितोष कोरम अल्मोड़ा के कुल 48 मामले रखे गये। उक्त गठित बच द्वारा एन०आई०एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा तथा अन्य सिविल बाद से सम्बन्धित 04 मामलों एवं उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के 39 मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

जिसने समझौता धनराशि रुपया 18,53,000/- रुपया 21,50,834 / रही इस प्रकार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैंच द्वारा कुल 43 मामलों में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया जिनमें समझौता धनराशि 40,03,834 रही। परिवार न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैंच के समक्ष निस्तारण हेतु परिवार न्यायालय अल्मोड़ा के कुल (17 मामले रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा परिवार न्यायालय से सम्बन्धित 12 वैवाहिक मामलों का निस्तारण कर सुलह समझौता के आधार पर किया गया जिसमे समझौता धनराशि रुपया 84,000/-रही। सिविल जज (सी०वि०) अल्मोडा की गठित बैच के समक्ष निस्तारण हेतु सीनियर सिविल जज न्यायालय, सिविल जज / न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से सम्बन्धित 13 लम्बित बाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंक सम्बन्धित 473 वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा कुल न्यायालय से सम्बन्धित 12 लम्बित वाद का निस्तारण कर सुलह समझौते के आधार किया गया जिसमें समझाता धनराशि रुपया 21.37,105 / रही एंव बैंक प्री-लिटिगेशन सम्बन्धित 104 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमे समझौता धनराशि रूपया 1,03,05,072/-/ रही।
न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा की गठित बैंच के समक्ष निस्तारण हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा एव न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा न्यायालय के कुल 43 वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बच द्वारा कुल 41 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 36.24,603 / रही। सिविल जज रानीखेत की गठित बैच के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज रानीखेत न्यायालय एवं सिविल जज भिकियासैण न्यायालय से सम्बन्धित 10 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बंच द्वारा सिविल जज रानीखेत से सम्बन्धित 05 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 9,99,000/-रही।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  65 साल के बुजुर्ग दरिंदे ने दो साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119