बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा, अग्नि वीरों की तरह अब सभी जगह नजर आएंगे तरह-तरह के वीर जोशी
अल्मोड़ा। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता तारा चंद जोशी ने देहरादून में बेरोजगारों द्वारा पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने वालों को कुचलना चाहती है जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है यहां जारी बयान में कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने कहा कि पूर्व में मोदी सरकार ने देश में सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर भर्ती किये लेकिन अब मोदी वह धामी सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने की बजाय उनसे रोजगार छीन रही है।
उन्होंने कहा कि एक और बेरोजगार भर्ती घोटाला की सीबी जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग की अनसुनी की जा रही है जबकि हिमाचल सहित कई राज्यों में बिना सीबीआई की मांग किये सभी विभिन्न मामलों की सीबीआई जांच की जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार अब अग्निवीर की तर्ज पर विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए शिक्षक वीर डा वीर बावू वीर इंजीनियर वीर आदि की योजना लागू कर बेरोजगारों के हित में एक सोची समझी साजिश के तहत कुठाराघात करने जा रही है। जिसको लेकर कर्मचारी सहित आम जनता को सजग होने की जरूरत है अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन