सड़क हादसे में एक रिजॉर्ट कर्मी की मौत
रामनगर। सड़क हादसे में बाइक सवार एक रिजॉर्ट कर्मी की मौत हो गई।मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच।बुधवार की शाम मनोज सिंह अधिकारी पुत्र गोपाल सिंह अधिकारी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम कानिया रामनगर बाइक पर सवार होकर घर से कहीं जा रहे थे।इसी दौरान मंडी समिति के पास सामने से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मनोज के शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही गुरुवार की सुबह की जाएंगी।उन्होंने बताया कि डंपर को कब्जे में और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक बेतालघाट के एक रिजॉर्ट में हेड सैफ था।वह रामनगर अपने घर छुट्टियों में आए हुए थे।मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।मौत की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
uttarakhand-कमरे में अचेत मिली 14 वर्षीय किशोरी -अस्पताल पहुंचते ही मौत से मचा कोहराम
uttarakhand-गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद