केंटर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत
बाजपुर। विगत देर रात्रि एक केंटर की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया गया है। सड़क दुर्घटना को लेकर कोई तहरीर नही आयी है।
पुलिस चैंकी बरहैनी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि एक कैंटर /डीसीएम की चपेट में आ जाने से एक युवक रमेश पुत्र हरदत्त निवासी मडैया हटटू की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बाद में शव का पंचनामा भर कर उसे विच्छेदन के लिये भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना को लेकर कोई तहरीर नही आयी है। तहरीर आने पर उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इधर मृतक रमेश के परिजनो में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप