दुःखद…गरमपानी में हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीआरएफ  ने रिकवर किया चालक का शव

खबर शेयर करें 👉

गरमपानी (नैनीताल )। सोमवार को पुलिस चौकी खैरना द्वारा एसडीआरएफ  को अवगत कराया गया कि गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 30 मीटर नीचे गिर गयी है।उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से हेड कांस्टेबल  नवीन कुंवर के हमराह एसडीआरएफ  रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त- डीएम ने दिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश

उक्त कार यूके 04 एम-1313 में एक ही व्यक्ति सवार था जो कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ  टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नीचे खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डूंगरपुर में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच


मृतक का विवरण:-
कमल कुमार वर्मा पुत्र श्री वी. एल. वर्मा, उम्र- 46 वर्ष, निवासी- खजांची मोहल्ला, अल्मोड़ा

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी

रेस्क्यू टीम का विवरण:-

हे0का0 नवीन कुमार
का0 गणेश मेहरा
का0 सूरज बिष्ट
का0 कैलाश राम
का0 रंजीत सिंह
उप0चा0 जीवन

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119