सीवर टैंकर से टकराकर डिलीवरी ब्वॉय की मौत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सीवर टैंकर से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर से जुड़े ट्रैक्टर का चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाजार चौकी इंचार्ज विजय प्रताप राही के मुताबिक हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। माजरा कट के पास एक ट्रैक्टर सीवर टैंकर को भरकर ले जा रहा था। तभी पीछे से गुजर रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आया। टैंकर के पहिए के नीचे आने से वह गंभीर घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

उपचार के लिए पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अमरीश कुमार (38) पुत्र हरपाल सिंह निवासी मुसाइक पोस्ट मुजफ्फरबाद थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया है। हादसे को लेकर अमरीश के परिजनों को सूचना देकर दून बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक अमरीश कुमार जोमैटो फूड डिलीवरी कंपनी के साथ डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। एक डिलीवरी के लिए जाते वक्त ही उसकी जान गई। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर समेत सीवर टैंकर और पीड़ित की बाइक को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों के तहरीर देने पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119