सड़क हादसे में गोरापड़ाव अर्जुनपुर के बाइक सवार युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। मंगलवार को स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हरिपुर केशवदत्त अर्जुनपुर निवासी 26 वर्षीय रोहित कोहली पुत्र रवि प्रकाश मंगलवार को बाइक पर सवार होकर मंडी से रोडवेज की तरफ आ रहा था। तभी बरेली रोड में मंगल पड़ाव के पास मंडी की तरफ जा रही स्कूटी से बाइक टकरा गई।

दुर्घटना में रोहित काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया, उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119