सोमेश्वर पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को गढ़मुक्तेश्वर से किया बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सोमेश्वर (अल्मोड़ा )। पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को गढ़ मुक्तेश्वर, (उत्तर प्रदेश ) से किया सकुशल बरामद किया है। क्षेत्र निवासी महिला द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 10.03.2024 की दोपहर को उनकी बहु व गांव की एक युवती के साथ घर से जगंल लकड़ी काटने गयी थी जो अभी तक घर वापस नहीं आयी। जिस पर थाना सोमेश्वर में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी।

थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस ने गुमशुदाओं की खोजबीन शुरु की। पुलिस ने गुमशुदाओं के बारे में सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से 13.03.2024 को गढ़ मुक्तेश्वर जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश से गुमशुदा महिलाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। गुमशुदाओं द्वारा बताया गया कि वह अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज थे, नौकरी की तलाश में दिल्ली को जा रहे थे। परिजनों द्वारा सोमेश्वर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119