देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

–व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से किया जाता था संपर्क, मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3500 रुपये बरामद

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से धंधा संचालित करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राहकों से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जाता था और उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में साइबर ठगों का तांडव -दो लोगों के खातों से उड़ाए 3.65 लाख रुपये

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन नंबर एक स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा। इस दौरान एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला अजमीरा (42) ने मकान किराए पर लिया था। आरोप है कि वह फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करती थी और व्हाट्सएप पर उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजती थी। ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुसार बाहरी जनपदों और राज्यों से महिलाओं को बुलाकर किराए के कमरे में देह व्यापार कराया जाता था।

अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा

पुलिस ने गिरफ्तार अजमीरा (42), शेख अजीजल (30), रजनी (25) और अन्नू (23) के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, अजमीरा और शेख अजीजल संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला के निवासी हैं। वहीं, रजनी ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र और अन्नू हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की निवासी बताई गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

पुलिस ने मौके से कथित गतिविधि से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3500 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसएसपी के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119