प्राथमिक विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से मारपीट, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी। प्राथमिक विद्यालय कमलुवागांजा में घुसकर दो युवकों ने शिक्षिका से मारपीट कर दी। मामला दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। प्रधानाचार्या की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कमलुवागांजा स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या भगवती रौतेला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे स्कूल में कक्षाएं चल रहीं थीं। इस दौरान वह एक सहायक अध्यापिका के साथ स्कूल से लगे दूसरे विद्यालय में दवा वितरित करने गई हुईं थीं। इस बीच राप्रावि से महिला शिक्षिका के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आनन-फानन वह मौके पर पहुंचीं तो दो देखा कि दो युवक शिक्षिका के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे।
शोर सुनकर विद्यालय का पूरा स्टाफ वहां पहुंच गया। स्टाफ को देखकर दोनों युवकों ने शिक्षिका को छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सोमवार को उन्होंने मुखानी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग