निजी स्कूलों की मनमानी रोकने को फीस एक्ट की मांग, मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन
देहरादून। राष्ट्रीय आदर्श पार्टी ने निजी स्कूलों पर मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। पार्टी के अध्यक्ष एमएस कटारिया ने कहा कि पांच जनवरी 2022 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने प्राधिकरण के गठन के आदेश किए थे। इसका काम शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए फीस ऐक्ट लाना था। इसके अलावा अभिभावकों की रोजाना की शिकायतों के निस्तारण के लिए समिति भी बनाई जानी थी। लेकिन, आज तक न तो यह प्राधिकरण बन पाया और ना ही आगे कोई प्रगति हुई। उन्होंने इसके गठन की मांग उठाई।
इन मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया
निजी शिक्षण संस्थाओं में रि-एडमिशन (एनुअल चार्ज) के नाम पर ली जाने वाली फीस पर रोक लगाई जाए। दस प्रतिशत से ज्यादा फीस बढ़ाने वालों पर कार्रवाई के साथ फीस वापस की जाए। ड्रेस-जूते और अन्य सामान स्कूल या उनकी बताई दुकान से लेने का दबाव न डाला जाए। एनसीईआरटी के अलावा दूसरी किताबें लगाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर