डेंगू का यहां बढ़ रहा खतरा, मरीजों को संख्या 141 पहुंची
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिले में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 141 पहुंच गई है। मामले की लखनऊ से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। एक टीम लखनऊ से और एक टीम मेरठ से नोएडा भेजी गई है।
इसके साथ ही साथ मलेरिया के मरीजों की रफ्तार भी तेज हो गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। सोमवार को जिले में 5 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 141 पहुंच गई है।
हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग जिले में हालात को नियंत्रण में होने का दावा कर रहा है। जिले में किस स्तर की तैयारियां की गई हैं इसको परखने के लिए लखनऊ से डॉक्टर शिवानी और मेरठ से डॉक्टर विजय के नेतृत्व में टीम सोमवार को नोएडा पहुंच चुकी है।
आज ये टीमें जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डेंगू के सभी हॉटस्पॉट, स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का जायजा लेगी और उसके बाद रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। दोनों टीमें जिले के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर