गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज सोलहवें दिन भी जारी-

खबर शेयर करें

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज चौखुटिया विकासखंड के पेंशनर ने धरने में भागीदारी की।धरना स्थल पर आन्दोलनकारियों ने जन गीतों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज सोलहवें दिन भी जारी रहा, आज आन्दोलन को समर्थन देने नेता प्रतिपक्ष व विधायक रानीखेत करन माहरा ने धरना स्थल पर आकर आन्दोलन को अपना समर्थन दिया। बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि, पैशनर्स की मौजूदा समस्या को उन्होंने ने मार्च में हुए विधानसभा सत्र में उठा लिया था। उन्होंने पैंशनर्स के धरने का समर्थन करते हुए कहा आज पूरे प्रदेश में पैशनर्स,उपनल कर्मचारी, आशा बहिनें, बेरोजगार सभी सड़कों पर हैं,लेकिन यह सरकार मद में इतनी चूर हो गयी है, कि इन्हें आम जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।बैठक को संबोधित करते हुए आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण हमें इस आंदोलन को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए वाध्य होना पड़ रहा है,उन्होंने कहा हमें खुशी इस बात की है कि आज आन्दोलन पूरे प्रदेश में फैल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धूमधाम से मनाया गया गलनी चौगढ़ का सालाना मेला

विभिन्न कर्मचारी संगठन आन्दोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। बैठक को ब्लाक प्रमुख भिकियासैंण चित्रा आर्या, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रयाग शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, भगवन्त सिंह बंगारी, के एन कबडवाल, कुन्दन सिंह बिष्ट, धनीराम टम्टा, गोपाल सिंह बिष्ट, गोविन्द सिंह मनराल, एस एस मावड़ी, गंगा दत्त जोशी, के एन जोशी, आदि लोगों ने सम्बोधित किया।धरने में बालम सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, एपी लकचौरा, डीडी लकचौरा, जी डी शर्मा, मदन सिंह नेगी, के डी ध्यानी, बालम सिंह, यूडी सत्यवली के अलावा कांग्रेस से ब्लाक अध्यक्ष दीपक बिष्ट, महिपाल बिष्ट, नन्दन रावत, चन्द्र शैखर, भारत भूषण, राजेन्द्र सिंह, पूरन मावडी़, गुड्डू खान, चन्द्रेश रावत,उमेश चन्द्र, जेपी नेगी,आदि लोगो ने समर्थन दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119