स्याल्दे में उज्ज्वला गैस के कनक्शन बांटे-
एसआर चंद्रा की रिपोर्ट
भिकियासैंण। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के
दूसरे चरण अंतर्गत आज स्याल्दे इण्डेन गैस सर्विस द्वारा पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर व कनैक्शन बितरित किए गये। मोदी सरकार द्वारा गैस कनैक्शन से बंचित परिवारों को निःशुल्क गैस संयोजन बितरण की योजना के दूसरे चरण अंन्तर्गत आज
बिकास खण्ड संभागार में पात्र लाभार्थियों को बिधायक सल्ट महेश जीना की उपस्थिति में, निःशुल्क गैस बितरित की गई , जिसके अंतर्गत एक गैस सिलेंडर गैस चूल्हा,रैगुलेटर लाभार्थियों को प्रदान किए गए। जिसमें
स्याल्दे कैहडगांव,तलाई, भाटी,मल्ला भाकुडा, कुमालेश्वर, भरसोली, टिटरी,पिपौडा,मंह्ग्यारी, तिमली, आदि पंचायतों के 26 लाभार्थियों को संयोजन बांटे गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सल्ट विधायक महेश जीना मौजूद रहे। इसके अलावा इस अवसर पर इण्डेन गैस सर्विस स्याल्दे के प्रबंन्धक प्रमोद पाण्डे,राशिद खान, भाजपा मंण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार, महामंत्री कुंन्दन लाल,ब्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र नेगी,अंजू जीना, एड करन जीना, जसवन्त सिंह,ग्राम प्रधान मनोज नेगी,दीपक जोशी, उर्वादत्त पपनोई, बलवंन्त बिष्ट,करन सिंह,हरीश बिष्ट,चंन्दन मनराल,दिगम्बर रजवार,नन्दन बिष्ट,तेग राम, गोपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक