महानिदेशक सूचना तिवारी ने सूचना विभाग में नए सिरे से किया कार्य वितरण

खबर शेयर करें

देहरादून- महानिदेशक सूचना विभाग श्री वंशीधर तिवारी जी के द्वारा आज तीन जनवरी को सूचना निदेशालय मे अधिकारियों के मध्य कार्य का नए सिरे से प्रभार वितरण किया गया। जिसका विवरण निम्नानुसार है-
1- श्री आशीष त्रिपाठी,अपर निदेशक :- अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी जी को कार्यालयाध्यक्ष का समस्त कार्य सौपा गया है।
2- श्री के एस चौहान, संयुक्त निदेशक :- संयुक्त निदेशक के एस चौहान जी को प्रमुख रूप से इलैक्ट्रोनिक मीडिया के विज्ञापन, सूचीबद्धता,निरीक्षा से सम्बंधित कार्य, मुख्यमंत्री जी के नई दिल्ली भ्रमण के दौरान मीडिया समन्वय आदि के साथ साथ सूचना अधिकार के तहत अपीलीय अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।


3- डा नितिन उपाध्याय, संयुक्त निदेशक :- संयुक्त निदेशक डा नितिन उपाध्याय जी को प्रमुख रूप से राजभवन सूचना परिसर का दायित्व, होर्डिंग व आउटडोर मीडिया से सम्बंधित कार्य, फिल्म निर्माण से संबंधित कार्य, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद् से सम्बंधित कार्य सौपा गया है।
4-श्री मनोज श्रीवास्तव, उपनिदेशक :- उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव जी को प्रमुख रूप से विधानसभा मीडिया सेंटर का प्रभार, प्रकाशन शाखा, व्यवस्था शाखा एवं इवेन्टमैनेजमेंट से सम्बंधित कार्य सौपा गया है।
5- श्री रवि विजानिया उपनिदेशक :- उपनिदेशक रवि विजानिया जी को प्रमुख रूप से सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर, मुख्यमंत्री प्रचार यूनिट, सोशल मीडिया की सूचीबद्धता, विज्ञापन आदि कार्य, प्रिंट मीडिया की सूचीबद्धता व वर्गीकृत एव सजावटी विज्ञापन आदि का कार्य सौपा गया है।
6- श्रीमती अर्चना, सहायक निदेशक को मुख्यालय के आहरण वितरण अधिकारी का कार्य, निरीक्षा शाखा से सम्बंधित कार्य सौपा गया है।
7– श्री ललिता प्रसाद भट्ट सहायक निदेशक को लोक सूचना अधिकारी का कार्य सौपा गया है।
8- श्री पान सिंह बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को प्रिंट मीडिया से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों के परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है।
9- श्री चन्द्र सिंह तोमर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को इलैक्ट्रोनिक मीडिया व फिल्म विकास परिषद् से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों का परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है।
10- श्री भुवन चंद्र जोशी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को फिल्म निर्माण, आउटडोर मीडिया से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों का परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है।
11- श्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निरीक्षा शाखा,प्रकाशन शाखा, निकासी शाखा से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों का परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खुद को रेखा आर्या बताकर लोगों को धमका रही थी महिला, मुकदमा दर्ज
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119