डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत, पांच घायल  

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

         

एक अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर से आ रहे वाहनों से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के थाना डोईवाला पुलिस के अनुसार बुद्धवार प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि कुँआवाला क्षेत्र में मन्दिर से पहले कुछ वाहन आपस में टकराकर दुर्घनाग्रस्त हो गये। हादसें में कार सवार व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आयी हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने  राहत और बचाव कार्य प्रारम्भ किया।पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने 5 साल की बच्ची सहित 3 घायलों कोे मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना के सम्बंध में पता चला कि सुबह करीब 6 बजे डोईवाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार इको स्पोटर्स कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ देहरादून से डोईवाला की ओर जा रही मारूति कार और आल्टो 800 कार से टकरा गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

   

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119