पाटी क्षेत्र में युवक की हत्या, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मंगललेख में 25 साल के युवक पान सिंह की हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या से क्षेत्र में दहशत है। जानकारी के मुताबिक पान सिंह मंगलवार रात 11:00 बजे तक होली में था, रात में ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
परिजनों की तहरीर पर पाटी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ पाटी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पान सिंह के सर और गर्दन में चोट के निशान हैं। परिजनों की तहरीर पर पाटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप