डा. आईडी भट्ट विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. आई.डी. भट्ट को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका) एवं एल्सेवियर द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। उनका चयन हिमालयी पारिस्थितिकी और जैव विविधता के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक शोध कार्य, शोध पत्रों के वैश्विक संदर्भ, और उनके कार्यों के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

डॉ. भट्ट वर्तमान में संस्थान के जैव विविधता एवं संरक्षण केंद्र के प्रमुख भी हैं। उन्हें पादप कार्यिकी, जैव प्रौद्योगिकी, पारिस्थितिकी आंकलन आदि क्षेत्रों में तीन दशकों से अधिक का शोध अनुभव है। उनके कार्यों में हिमालयी जैव विविधता का एकीकृत डेटाबेस बनाना, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की निगरानी, संरक्षण उपायों का विकास तथा ग्रामीण आजीविका और संरक्षण शिक्षा का समन्वय शामिल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल: तहसील हल्द्वानी के कर्मचारियों पर कार्रवाई, मनीषा बिष्ट समेत तीन अधिकारी प्रभावित

उन्होंने अब तक 300 से अधिक शोध पत्र, 10 पुस्तकें, चार तकनीकी मैनुअल, दो लोकप्रिय पुस्तिकाएं और दो वृत्तचित्र प्रकाशित किए हैं। उनके निर्देशन में 10 से अधिक शोधार्थियों ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। डॉ. भट्ट ने 20 से अधिक शोध एवं विकास परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एसआईटी करेगी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा प्रकरण की जांच

उनके कार्यों को ‘Nature Climate Change’ जैसे अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों में स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें आईपीसीसी वर्किंग ग्रुप-II में दो अध्यायों के लीड ऑथर के रूप में नामित किया गया है तथा वे आईयूसीएन की विभिन्न समितियों के सदस्य भी हैं। उन्हें भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अनुभाग अध्यक्ष, जीएसपीएस फेलोशिप, फास्ट ट्रैक यंग साइंटिस्ट अवार्ड, क्राफ्ट फैलोशिप (थाईलैंड) और क्लेटन फाउंडेशन (यूएसए) द्वारा पोस्ट-डॉक्टोरल फैलोशिप से सम्मानित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के तत्वावधान में नई समिति का उद्घाटन एवं बोनस वितरण, सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों को लाभ

उल्लेखनीय है कि डॉ. भट्ट के अतिरिक्त संस्थान के पूर्व निदेशक स्व. डॉ. आर.एस. रावल, तथा पूर्व वैज्ञानिक डॉ. आर.के. मैखुरी, डॉ. विक्रम सिंह नेगी और डॉ. तरुण बेलवाल को भी इस सूची में स्थान प्राप्त हुआ है। इनमें से कुछ वैज्ञानिक वर्तमान में अन्य संस्थानों में कार्यरत हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119