पेयजल निगम हल्द्वानी के मुख्य अभियंता निलंबित – 10 लाख की संदिग्ध धनराशि ट्रांजेक्शन पर हुई कार्रवाई -पत्नी की फर्म में ट्रांसफर हुए थे पैसे

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर उत्तराखंड पेयजल निगम हल्द्वानी के   प्रभारी मुख्य अभियंता मूल पद अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार विकास को निलंबित कर   दिया गया है। निलम्बन की अवधि में सुजीत कुमार विकास कार्यालय महाप्रबंधक (प्रशिक्षण)   मानव संसाधन प्रकोष्ठ उत्तराखंड पेयजल निगम रुड़की में सम्बद्ध रहेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी दायित्वों के निर्वहन में कार्मिकों की ओर से किये जा रहे कदाचार के प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड   पेयजल निगम के सचिव शैलेश बगोली ने कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर   पेयजल निगम हल्द्वानी के प्रभारी मुख्य अभियंता सुजीत कुमार विकास को तत्काल प्रभाव से   निलंबित कर दिया। सचिव की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सुजीत कुमार के   विरुद्ध संजय कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने अपने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि वह पानी   की योजनाओं में पेटी पर कार्य करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नशे की हालत में बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी पिता की हत्या

 वर्ष 2022 में सुजीत कुमार विकास तत्कालीन अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल पेयजल निगम   देहरादून ने संजय कुमार की फर्म मै. हर्ष इंटरप्राइजेज का पेयजल निगम में पंजीकरण करवाने   एवं विभाग में कार्य दिलाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में सुजीत कुमार के कहने पर स  ंजय ने अपनी प्रोपराइटरशीप फर्म मै. हर्ष इंटरप्राइजेज के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा फायर   स्टेशन के पास बाजपुर रोड काशीपुर के बैंक खाते से मै. कुचु-पुचु इंटरप्राइजेज के कोटक   महिन्द्रा बैंक खाते में 6, 7 और 8 जुलाई 2022 को दो लाख की पांच किस्तों में 10 लाख की   धनराशि स्थानांतरित की। विभाग में उपलब्ध अभिलेखों के अवलोकन से पता चला कि मै. कु  चु-पुचु इंटरप्राइजेज वह फर्म है जिसकी पार्टनर सुजीत कुमार विकास की पत्नी रंजु कुमारी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राबाइका चोरगालिया में हर्षोल्लास से मनाया हरेला पर्व

  सुजीत कुमार को स्पष्टीकरण के लिए 15 दिनों का समय दिया गया था, लेकिन सुजीत ने कोई   प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कट्टे में बंद शव मिलने से सनसनी -युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

उत्तराखंड पेयजल निगम के सचिव ने स्पष्ट किया कि सुजीत के विरु  द्ध उपरोक्त आरोप बेहद गम्भीर प्रकृति के हैं तथा उनके द्वारा किया गया उपरोक्त कृत्य क  र्मचारी आचरण विनियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है। उनके प्रभारी मुख्य अभियंता हल्द्वानी के   पद पर बने रहने से विभाग के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩा स्वाभाविक है। इसलिए विनियमावली में निहित प्राविधानों के तहत सुजीत कुमार अधीक्षण अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन की अवधि में सुजीत कुमार विकास कार्यालय महाप्रबंधक (प्रशिक्षण) मानव संसाधन प्रकोष्ठ पेयजल निगम रुड़की में सम्बद्ध रहेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119