जागेश्वर के कोटुली में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त -विश्वानाथ घाट में किया अंतिम संस्कार
अल्मोड़ा। जागेश्वर के कोटुली के पास गत दिनों रविवार सुबह झाड़ियों के बीच नाले से मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसका आज रेड क्रॉस समिति द्वारा स्थानीय विश्वनाथ घाट में हिंदू रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार किया गया।
जिसमें मनोज संनवाल ,आशीष वर्मा, मनोज भंडारी मंटू एवं दन्या थाने के प्रेम रावत आदि लोग मौजूद थे। ज्ञातव्य हो कि गत रविवार सुबह चारा-पत्ती लेने जंगल जा रही महिला को झाड़ियों के बीच शव पड़ा हुआ दिखा। इस पर मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत था। इसके चलते शव की पहचान करनी संभव नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। शव के चेहरा पूरी तहर से खराब हो चुका था पूरे क्षेत्र में पूछताछ की गई है। वही आज रेडक्रॉस समिति द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न