गहरी खाई में गिरा वाहन, दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर, द्योलीबगड़ मोटर मार्ग पर हुआ हादसा
अल्मोड़ा। एक दर्दनाक हादसे में एक महिंद्रा जीनियो पिकअप दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह भिकियासैंण तहसील के दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर बघाड़ के समीप हादसा हो गया। घटना सुबह 09 बजे की है। यहां महेंद्रा जीनीयो वाहन संख्या यूके 04 सीए 4761 अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरा। जिसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि चालक कुंवर सिंह को सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया। 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डाक्टरों ने यशोदा देवी (65 साल) पत्नी कुंदन सिंह व मोहनी देवी (40 साल) पत्नी कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वाहन में सवार चौथे व्यक्ति 45 साल के जोगा सिंह ने वाहन के गिरते ही छ्लांग लगा दी। जिस कारण उनकी जान बच गई। एमएम जोशी, चौकी प्रभारी जगत सिंह भी अस्पताल पहुंचे। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विधायक ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि यह हादसा भिकियासैंण तहसील के पटवारी क्षेत्र बाटूला के दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर खौ ढैय्या नामक स्थान पर हुआ है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर