बेटी की शिकायत पर शराबी पिता गिरफ्तार
नैनीताल। शराब पीकर उत्पात मचाने वाले पिता के खिलाफ बेटी ने पुलिस में शिकायत की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस गोदाम रोड हरिहर विहार निवासी मेघा फुलारा ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता प्रकाश चंद्र फुलारा शराब पीकर घर में मारपीट कर रहे हैं। उनके पास एक तमंचा भी है और मां मधु व भाई नकुल को तमंचा दिखाकर डरा-धमका रहे हैं। इस पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपित प्रकाश को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार