22 जनवरी को ड्राई डे घोषित, -सीएम धामी ने दिए सभी मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में स्वच्छता अभियान शुरू करने के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सभी मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों के साथ ही शहरों में स्वच्छता अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया है। इस दिन मंदिर व गुरुद्वारों से प्रसाद वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव मनाने और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन किए जाने वाले भव्य कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे। इसमें महिला, युवक मंगल दल स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रसाद के रूप में उत्तराखंड के मिलेट्स को अधिक से अधिक शामिल करने और गरीबों लोगों तक इसका वितरण करने के भी निर्देश दिए। कहा कि 22 जनवरी को सभी घरों में दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव एवं कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, सचिव संस्कृति एचसी सेमवाल, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न