दुःखद…धौलादेवी ब्लॉक के गुणादित्य निवासी मेजर हरीश मेलकानी का ड्यूटी के दौरान निधन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के गुणादित्य निवासी मेजर हरीश मेलकानी की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया । 42 वर्षीय मेजर हरीश मेलकानी पुत्र रामदत्त मेलकानी  जबलपुर ई एम ई रिकॉर्ड्स सिकंदराबाद  में तैनात थे । वे अपने पीछे पत्नी,12 वर्षीय पुत्र,बूढ़े मां बाप सहित भाई बहनों का भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं । उनके निधन से पूरे गांव व इलाके में गमगीन माहौल है । उनका पार्थिव शरीर तिरेंगे में लिपटकर सोमवार की पूर्वान्ह में उनके गांव स्वाड़ी (गुणादित्य) पहुंचा तो उनके परिवार में कोहराम मच गया । इस दौरान सेना की टुकड़ी ने सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । दोपहर बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिये जागेश्वर धाम ले जाया गया ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में --बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर

उनकी शवयात्रा में पाली,गुणादित्य,तडकोट सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग व जनप्रतिनिधि शामिल थे ।  जिन्होंने नम आंखों से इस जाबांज सैन्य अधिकारी को नम आंखों से विदाई दी ।परिजनों के मुताबिक बीते शनिवार शाम वह अपने 12 वर्षीय पुत्र वैभव के साथ स्वमिंग पुल में अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेना के जवानों और अधिकारियों ने उन्हें स्वीमिंग पूल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 9 जून को उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया । जहां से सेना के वाहन से सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा । करीब 22साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे हरीश मेलकानी ने अपनी सेवा की शुरुआत कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर से की थी । बाद में उन्होंने कमीशन प्राप्त किया था । बेहद मध्यम परिवार से पढ़ लिखकर हरीश मेजर के पद तक पहुंचे थे । इस पद तक पहुंचने वाले वे पूरे इलाके में पहले युवा थे और पूरे इलाके की शान थे । बेहद मिलनसार हरीश मेलकानी के आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में गमगीन माहौल है । मेजर हरीश मेलकानी का अंतिम संस्कार जागेश्वर धाम के श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। 19 कुमाऊं, 22 राजपूत और ईएमआई रेजिमेंट के जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें सलामी दी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119